जौनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शातिर लुटेरे व अपहरणकर्ता टीम के दो सदस्य गिरफ्तार/घायल दोनों के पैर में लगी गोली

तमंचा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लूट के नकदी बरामद

कृष्णा सिंह

रामपुर, जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में 02.05 बजे थानाध्यक्ष रामपुर मय हमराह गोपालापुर मोड़ पर अपराध निंयत्रण हेतु संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय प्रभारी एसओजी,प्रभारी सर्वीलान्स व थानाध्यक्ष बक्सा टीम के साथ आये और अपराध व अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध मे आपस मे चर्चा की जा रही थी कि मुखबिर खास से सूचना मिली शातिर लुटेरे व अपहरणकर्ता टीम के दो बदमाश कसेरू बाजार की तरफ से रामपुर बाजार होते हुए जौनपुर जाने वाले हैं।  इस सूचना पर पुलिस टीम कोटिगांव नहर पुलिया के पास पहुँची। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर दो सवार व्यक्ति कसेरू बाजार से रामपुर बाजार की ओर आते हुए दिखाई दिये, जिन्हे रूकने का इशारा किया गया तो बदमाश अपनी मोटरसाइकिल तेजी से चलाते हुए भागने लगे और हड़बड़ाहट में गिर गये। मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करने लगे, जिससे एक गोली थानाध्यक्ष रामपुर  के बुलेट फ्रूफ जैकेट पर लगी तथा एक गोली थानाध्यक्ष बक्सा के बगल से निकल गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया।आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुए पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिससे बदमाश घायल होकर गिरे पड़े थे।घायल बदमाशो से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विनोद यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम सिरौली थाना रामपुर जनपद जौनपुर व दूसरे ने अपना नाम रूस्तम अंसारी पुत्र मोहम्मद मुस्लिम अंसारी निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर  बताया। जिनके पास से तमंचा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, लूट की नकदी बरामद हुई। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-28/23 धारा-307/411 भादवि व मु0अ0स  29/23,30/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता अभियुक्त व आपराधिक इतिहास-*1. रूस्तम अंसारी पुत्र मोहम्मद मुस्लिम अंसारी निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष1.मु0अ0सं0-22/23धारा323/365/395/504/506 आईपीसी थाना रामपुर जौनपुर 2.मु0अ0सं0-25/23धारा-411/413/414/420/467/468/471 व 120बी भादवि थाना रामपुर जनपद जौनपुर3.मु0अ0सं0-28/23 धारा-307/411 आईपीसी थाना रामपुर जनपद जौनपुर 4.मु0अ0सं0-30/23 धारा-3/25 आर्मस एक्ट थाना रामपुर जौनपुर 5.मु0अ0सं0 287/18 धारा147/148/149/295/323/504/506 भादवि थाना केराकत जौनपुर 6.मु0अ0सं0 316/18 धारा 356/411भादवि थाना केराकत जौनपुर 7.मु0अ0सं0 330/18 धारा 411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना केराकत जौनपुर 8.मु0अ0सं0 332/18 धारा 27 आर्मस एक्ट थाना केराकत जौनपुर 9.मु0अ0सं0 265/19 धारा 392/411भादवि थाना मड़ियाहूँ जौनपुर 10.मु0अ0सं0 274/19 धारा 379/411 भादवि थाना मड़ियाहूँ11.मु0अ0सं0 276/19 धारा 411/413/414 भादवि थाना मड़ियाहूँ 12.मु0अ0सं0 129/18 धारा-419/420 थाना सरपतहां जौनपुर 13.मु0अ0सं0 292/18 धारा 380/411/457 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर नाम पता अभियुक्त व आपराधिक इतिहास- 1. विनोद यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम सिरौली थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष ।*1.मु0अ0सं0-22/23 धारा323/365/395/504/506 आईपीसी थाना रामपुर जौनपुर 2.मु0अ0सं025/23धारा411/413/414/420/467/468/471व120बी भादवि थाना रामपुर जनपद जौनपुर 3.मु0अ0सं0-28/23 धारा307/411 आईपीसी थाना रामपुर जनपद जौनपुर 4.मु0अ0सं0-29/23धारा3/25 आर्मस एक्ट थाना रामपुर जौनपुर *बरामदगी का विवरण- 1.घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल पल्सर काले रंग की 2.दो तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर।3.लूट की 1870 रूपया नगद 4.02 मोबाईल फोन गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- दिव्य प्रकाश,थानाध्यक्ष थाना रामपुर मय हमराह, त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष थाना बक्सा मय हमराह,रामजनम यादव प्रभारी सर्विलॉस,मनोज कुमार सिंह प्रभारी एसओजी मय हमराह,शिवप्रकाश पाठक, प्रभारी चौकी सिधवन थाना रामपुर,कश्यप कुमार सिंह,चौकी प्रभारी जमालापुर थाना रामपुर शामिल रहे।

*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ