जौनपुर: पुलिस ने 03 नफर अभियुक्तगण वारण्टी को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
बक्शा, जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे गांजा तस्करों, वारण्टी,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के मा0 न्यायालय JM/CAW कोर्ट न0 37 जौनपुर मु0न0 21/22धारा 498A भादवि व 3/4 DP एक्ट तारीख पेशी 12/04/2023 द्वारा जारी एन0बी0डब्ल्यू0 के वारण्टीगण तौफीक पुत्र रोजन को का0चन्दन यादव व हे0 का0 रविन्द्र यादव की मदद से पुलिस ने हिरासत में लिया तथा जरीना पत्नी तौफीक,सकीना पुत्री तौफीक निवासीगण ग्राम उत्तरपट्टी थाना बक्शा जौनपुर को म0का0 सीमा गौण की मदद से अभियुक्तगणों के घर ग्राम उत्तरपट्टी से दिनांक 11/02/2023 समय 10:30 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह,हे0का0 रविन्द्र कुमार यादव,का0 चन्दन यादव, म0का0 सीमा गौण शामिल रहे।