शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- पुलिस में शिकायत की धमकी पर आरोपित ने दो साल पहले कर ली शादी
- अब पिटाई कर घर से भगा दिया, जान से मारने की दे रहा धमकी
लखनऊ। शादी का झांसा देकर आरोपित ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस में शिकायत की धमकी पर मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। इसके बाद वह बलिया स्थित अपने घर ले गया। पहले तो कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पति और ससुराल वाले मारने पीटने लगे। कुछ दिन पहले घर से भी भगा दिया अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर पर पुलिस पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ष 2019 में उसकी जान पहचान बलिया के बढ़सरी निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपित ने विभूतिखण्ड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाकर शादी का प्रस्ताव रखा। कुछ दिन बाद कठौता स्थित एक होटल में बुलाया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर शिकायत की तो वह शादी करने की बात कहने लगा। इसके बाद वह आए दिन शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। शादी की बात पर अक्सर वह टालमटोल कर जाता। पुलिस में शिकायत के दबाव पर अगस्त 2021 में आर्य समाज मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। शादी के बाद वह बलिया स्थित अपने घर ले गया। इसके बाद पति, सास, ससुर और देवर उसे प्रताड़ित करने लगे। बात- बात पर पिटाई करने लगे। कुद दिन पूर्व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। इंस्पेक्टर विभूतिखण्ड राम सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)

