BREAKING

जौनपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

बदलापुर जौनपुर। क्षेत्र में रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की कटी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में फत्तुपुर रेलवे क्रासिंग से लगभग 100 मीटर दूर पुलिया के समीप पटरी के किनारे युवक का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में मृतक युवक की पहचान अमन पुत्र राजेश सिंह चौहान निवासी आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के रु प में हुई है जो बचपन से ही अपने ननिहाल गांव लमहन थाना महाराजगंज में ही रहता था। सूचना मिलते ही बदलापुर थाने पर पहुंचे मृतक युवक के मामा प्रवीण चौहान उर्फ मुन्ना ने पत्रकारों से बातचीत में बताया की अमन का एक्सीडेंट नहीं बल्की हत्या हुई है, उन्होंने गांव के ही रमेश उपाध्याय व उनके पुत्र आजाद उपाध्याय पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व घर पर रामायण कार्यक्रम मे उक्त लोगों द्वारा मारपीट की गई थी जिसका बदला लेने के लिए इन्होंने अमन का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद उसे पटरियों के किनारे फेंक दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों से मिली सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में परिजनों द्वारा किसी अनहोनी होने की आशंका को लेकर बदलापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य जांच आने के बाद पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800  जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें