BREAKING

जौनपुर: 27 अल्ट्रासांउड सेंटर को निरस्त करने का डीएम ने दिया आदेश | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: 27 अल्ट्रासांउड सेंटर को निरस्त करने का डीएम ने दिया आदेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हुआ निर्णय

जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में हेल्थ एण्ड वेलनेस की समीक्षा के दौरान हेल्थ वेलनेस सेण्टर पर तैनात 33 कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर और 42 मेडिकल आफिसर जिनके द्वारा ई-संजीवनी में टेलीकांसेल्टेसी भी की जा रही है लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न किये जाने पर उनका अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने का आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया और 11 अल्ट्रासाउंड सेंटर जिन्होंने चिकित्सक उपलब्ध कराने का समय माँगा था समयसीमा पूर्ण होने के बावजूद चिकित्सक नही उपलब्ध कराने के कारण और 16 सेंटर का सत्यापन नहीं कराने के कारण सेंटर निरस्त करने का आदेश दिया। परिवार नियोजन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने महिला नसबंदी में 10 कम प्रगति वाले अधीक्षकों का वेतन बाधित करने का आदेश दिया और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं के देख-रेख परिवार नियोजन के अन्तर्गत किये जा रहे नसबंदी कार्य की मॉनीटिरंग करें। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. राजीव को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने की गति तीव्र करें, आयुष्मान भारत में गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य 40 हजार माह फरवरी में पूर्ण किया जाय। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना में 90 प्रतिशत से कम प्रगति वाली इकाइयों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है अत: इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रसव कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रसव से सम्बन्धित समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय, प्रसूती की देख-रेख प्रशिक्षित डाक्टर/नर्स निश्चित समयावधि के अंतराल पर करते रहें। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राकेश सिंह को निर्देशित किया कि शासन की मंशा है कि भारत में एक भी टीबी के रोगी न हो। अत: टी.बी. रोगियों के नये रोगियों को खोजकर उनका शत-प्रतिशत इलाज सुनिश्चित कराएँ, लक्षणयुक्त टीबी के रोगी पाये जाने पर तुरन्त अस्पताल में इलाज कराये, जिससे रोग गम्भीर स्थिति में न जाने पाये। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत निर्देशित किया कि डाक्टर की उपस्थिति में फाइलेरिया की दवा का सेवन किया जाये और आमजनमानस में फाइलेरिया के उन्मूलन/बचाव के लिए अधिक से अधिक जागरु कता की जाये, जिससे शत-प्रतिशत फाइलेरिया का समापन हो सके। नेत्र ज्योति कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने डॉ. एससी वर्मा को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक नेत्र रोग से संबंधित मरीजो को चिहिन्त करे और उनकी ऑखो का सफल ईलाज कराये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डॉ. तबस्सुम बानो, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ केके राय एवं सभी अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम, सैयद मोहम्मद मुस्तफा सहित अन्य अधिकारीगण/चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800  जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*
विज्ञापन



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें