जौनपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की नहीं है कोई कमी:बीपी सरोज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
केराकत जौनपुर। मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, बस जरूरत है प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके हौसले व जुनून को और आगे बढ़ाने की ताकि बच्चे आगे चलकर देश के एक अच्छे नागरिक बन कर देश, प्रदेश,जनपद व क्षेत्र का नाम रौशन कर सकें। बुधवार को ग्रामोत्थान सेवा संघ बेलहरी के वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र सम्मान समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। सांसद श्री सरोज ने ग्रामोत्थान सेवा संघ द्वारा गांव के विकास में किये जा रहे कार्यों व प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित ही संस्था के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बच्चों हमेशा ऊंचा स्वप्न देखा करो, तथा यदि इरादे नेक और हौसले बुलंद होंगे तो कोई भी मंजिल पाने से कोई भी ताकत रोक नहीं पायेगी। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व प्रवक्ता ने कहा कि संस्था प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर बच्चों को सम्मानित कराने का जो कार्य किया है ,वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। इस अवसर पर डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने भी ग्रामोत्थान सेवा संघ के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा किया। मुख्य अतिथि सांसद श्री सरोज ने कक्षा पांच से लेकर इन्टर तक के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान नीतू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि प्रवेश सिंह ने आए हुए अतिथियों को अयोध्या राम मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर अवसर पर बृजेश सिंह,राम सूरत सरोज,राम प्यारे यादव,बंदना सिंह,श्री प्रकाश पांडेय,सोनिया गिरि वन कल्पनाथ सिंह, उमाशंकर,राम जनम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सरिता सिंह व संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया।


