जौनपुर: संदिग्ध परिस्थति में मौत, घंटो पड़ा रहा शव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर सदमे में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। करीब बीस घण्टे बाद प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस ने शव क ा अंतिम संस्कार कराया। दरअसल सरपतहां थाना क्षेत्र के ग़ैरवाह हटिया गॉव निवासी रामधारी (40) की बुधवार शाम मौत हो गयी। मृतक घर मे अकेला था। उसकी केवल एक बहन है। मृतक की बहन उर्मिला का आरोप है कि उनके भाई को गॉव के ही एक व्यक्ति द्वारा जमीनी विवाद में परेशान किया जा रहा था। उर्मिला ने बताया कि उनके भाई को छप्पर तक नही रखने देते थे। इसी सदमें में उनके भाई की मौत हो गयी। मृतक के शव को जब घर के बगल ही दफनाने के लिए गड्ढा खोदा गया तो गॉव के ही दबंगों ने आकर रोक दिया। दफनाने से रोके जाने की वजह से शव बीते शाम से पड़ा है। हालाँकि इसकी सूचना मिलते ही शाहगंज के नायब तहसीलदार अमित सिंह मौके पर पहुँच कर सरपतहां पुलिस की मौजूदगी में मृतक की बहन को समझाते हुये ग्रामीणों की मदद से मृतक का अंतिम संस्कार कुँवर नदी पर करवा दिया।
![]() |
Ad |