मुंबई: अमर पुष्कर स्मृति साहित्यिक महोत्सव एवं विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था हृदयांगन के तत्वाधान में आगामी शनिवार दिनांक 25 फरवरी को देहरादून के हरि शरणम प्रांगण में अमर पुष्कर स्मृति साहित्यिक महोत्सव एवं विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विद्यावाचस्पति विधु भूषण त्रिवेदी उर्फ बबुआ भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन दो सत्रों में होगा पहले सत्र की अध्यक्षा अलका अरोड़ा एवं दूसरे सत्र की अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी करेंगे। कवियों में विद्युत प्रभा चतुर्वेदी देहरादून, प्रख्यात मिश्रा, अरुण प्रकाश मिश्रा, व्याख्या मिश्रा, मधु प्रसाद, रश्मि अनामिका,मीरा रामनिवास, पवन तिवारी, जमुना प्रसाद पांडे, अजीत सिंह राठौड़,शशांक चतुर्वेदी,रमेश चंद्र महेश्वरी,नीरज सोती,शारदा प्रसाद दुबे,संतोषी दीक्षित,सुमन चौधरी,कृष्ण कुमार पाठक, पूजा गोयल,अशोक निर्दोष,मनोज मानव एवं संजीव एकल मुख्य रूप से आमंत्रित किए गए हैं। मंच का संचालन विजय तिवारी एवं राम किशोर तिवारी करेंगे।विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के साथ देहरादून की अध्यक्षा डॉ विद्युत प्रभा के संयोजन में उपस्थित अतिथियों का सत्कार एवं कुछ साहित्यकारों द्वारा लिखित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
![]() |
Ad |