मुंबई: श्री राम कथा के आठवें दिन श्रीराम केवट संवाद सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। श्री राम सत्संग समिति द्वारा दहिसर में आयोजित 10 वीं संगीतमय श्री राम कथा के आठवें दिन श्री राम और केवट संवाद प्रसंग छाया रहा। भगवान श्री राम के वनवास से जुड़े अद्भुत प्रसंग के वर्णन से सभी उपस्थित श्रोता भाव विभोर हो गए। श्रीराम और केवट से जुड़े प्रसंग का संगीत मय चित्रण कथा वाचक प्रख्यात मानस मर्मज्ञ और प्रकांड विद्वान पंडित श्री सुधीर जी महाराज ने बड़े ही सुन्दर दोहों और चौपाइयों के साथ किया।
आज की कथा में दहिसर की विधायक मनीषा ताई चौधरी, ,संस्था अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव तिवारी, महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी हरिशंकर तिवारी, जयप्रकाश ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, कनु भाई मेवाड़ा, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, कमला राजपुरोहित, सुभाष पांडे, पंडित कमलाशंकर मिश्रा, सच्चिदानंद तिवारी, बी.एम. गुप्ता, अमित हरिशंकर तिवारी, कमलाकांत त्रिपाठी, ज्ञानचंद्र शुक्ला, हेमंत पांडे, अशोक मिश्रा,रामबली त्रिपाठी, ज्ञानचंद्र शुक्ला, प्रेमशीला दूबे, माधवी त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, जनार्दन दूबे, ऋषि मेवाड़ा, राधेश्याम मिश्रा, रामनायक पांडे, संदीप मिश्रा, रीता पटेल , बीना शर्मा, मीना पटेल, ओमप्रकाश शुक्ला, राजकुमार यादव तथा मुकेश मिश्रा सहित श्री राम सत्संग समिति के सभी पदाधिकारी एवम् सदस्य उपस्थित थे। इस भव्य और दिव्य आयोजन का उत्कृष्ट संचालन राजीव मिश्रा ने किया।बता दें कि आज 9 फरवरी 2023 तक चलनेवाली यह श्रीराम कथा जीएसबी ग्राउंड, एन एल कॉम्प्लेक्स, दहिसर पूर्व में आयोजित की गई है। 9 फरवरी को महा प्रसाद ( भंडारा ) का आयोजन किया गया है।
![]() |
Ad |