 |
बालिका जन्मोत्सव मनाते चिकित्सक व अन्य स्टाफ। |
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। स्थानीय पुरु ष अस्पताल में सोमवार की दोपहर शाशन की मंशा के अनुरूप बेटी पढ़ाओ - बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत राजकीय पुरु ष अस्पताल में जन्मी पांच नवजात किशोरियों का जन्मोत्सव मनाकर उपहार भेंट किया गया। अपने उदबोधन में चिकित्साधीक्षक रफीक फारु की ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकारों ने बेटियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए बहुत सारी योजनाए शुरू की है। उन्होंने कहा बेटियां देश की भविष्य होती है। कभी देश मे बेटियों को सम्मान नही मिलता था। बहुत कम संसाधनों के बीच देश की बेटियों ने सेना से लेकर चिकित्सा के क्षेत्र हो या शिक्षा से लेकर विज्ञान के क्षेत्र में खुद को आगे बढाकर यह साबित कर दिया की बेटियां भी देश के लिए कुछ कर सकती है। सरकार ने भी देश की बेटियों की ताकत को महसूस करते हुए उनको आगे बढाने के लिए उनके प्रति गंभीर हुई। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल में पैदा हुई पांच नवजात किशोरियों के लिए केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वही चिकित्सकों ने नवजात किशोरियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाक्टर आकांक्षा सिंह, डाक्टर नीतू दूबे, मोहम्मद अब्बास, चंद्रपाल शुक्ला, विजय स्थाना, डाक्टर अभिषेक रावत, डाक्टर आरके वर्मा, डाक्टर हरिओम मौर्या, डाक्टर राकेश, डाक्टर संजीव उपस्थित रहे।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ