नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पुरातन छात्र व पड़ोस के बीबीपुर निवासी अखिलेश कुमार पाण्डेय को डाक्टरेट की उपाधि मिलने पर शनिवार को विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल ब्याप्त है। उक्त उपाधि शनिवार को दिल्ली वि·ाविद्यालय के 99वें दीक्षांत समारोह में श्री पाण्डेय को राष्ट्रधर्म पत्रिका के सामाजिक सांस्कृतिक सरोकार विषय पर शोध कार्य हेतु प्रदान किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू व शिक्षा मन्त्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह के हाथों डाक्टरेट की उपाधि मिलने पर जहाँ श्री पाण्डेय के लिए गर्व का विषय रहा,वहीं पुरातन छात्र के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशियों का ठिकाना न रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह व प्रबन्धक ह्मदय प्रसाद सिंह रानू समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई देते हुए शुभकामना दी। इस दौरान विनय कुमार तिवारी, जितेन्द्र सिंह, धर्मदेव शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|