भाजपा ने त्रिपुरा का चेहरा बदला : राजनाथ सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर वर्षों तक त्रिपुरा के लोगों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद राज्य का चेहरा बदल गया है। उनाकोटि जिले के कैलाशहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि त्रिपुरा अब आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। सिंह ने कहा, ‘‘पूरा पूर्वोत्तर इंटरनेट की मदद से तेजी से विकास देख रहा है। त्रिपुरा आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘माकपा खुद को गरीबों के रक्षक के रूप में दावा करती है लेकिन वे वही हैं जिन्होंने वर्षों तक गरीब लोगों का शोषण किया। उन्होंने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य का चेहरा बदल गया। लोगों ने भाजपा को जीरो से हीरो बनाया।’’ चुनावी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे सिंह ने कहा कि भाजपा राज्य में विकास लेकर आई, जहां माकपा के शासन के दौरान बुनियादी ढांचा खराब था।

उन्होंने कहा, ‘‘अब, बिजली, पानी के कनेक्शन और सड़कें हैं क्योंकि भाजपा सरकार विकास को गति देने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। माकपा के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को सम्मान नहीं दिए जाने पर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा शासन के दौरान उन्हें सम्मान और लाभ मिल रहा है।’’ सिंह ने यह भी दावा किया कि त्रिपुरा में हिंसा रुक गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है और दुनिया यह सुनना चाहती है कि भारत क्या कहता है।’’ उन्होंने लोगों से राज्य के विकास को जारी रखने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना दो मार्च को होगी। रैली को पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी संबोधित किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ