नया सवेरा नेटवर्क
हिन्दू इंटर कॉलेज के संस्थापक की मनाई गई जयंती
मुंगराबादशाहपुर। मदन मोहन मालवीय की तरह क्षेत्रवासियों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाने वाले हिन्दू इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. यमुना प्रसाद गुप्त के सपनों को साकार करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसके लिए हम सबको एकजुटता के साथ आगे आना होगा,तभी यह सम्भव हो पाएगा। उक्त बातें बुधवार को क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय कहे जाने वाले हिन्दू इंटर कॉलेज के संस्थापक व आजीवन प्रबंधक रहे स्व यमुना प्रसाद गुप्त के 124वें जन्मदिन के अवसर पर कॉलेज में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वि·ा हिन्दू परिषद के जिला सत्संग प्रमुख राजीव कुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि जिस विषम परिस्थितियों में ब्रिाटश शासन के दौरान कॉलेज की स्थापना करना किसी चुनौती से कम नहीं था। इससे पूर्व कॉलेज संस्थापक के पौत्र बृजेश कुमार गुप्त ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात क्षेत्र से आए हुए अतिथियों व लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षक नेता सालिक राम पटेल ने कहा कि संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त क्षेत्र के मदनमोहन मालवीय थे। वह समाज के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक आदशर््ा थे। उनके पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि पच्चीस साल की उम्र में विद्यालय की स्थापना तो दरकिनार रहा सोचना ही बहुत बड़ी बात है। संस्थापक की सोच को विस्तार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लक्ष्मी बाई बिग्रेड के अध्यक्ष मंजीत कौर ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि बिट्रिश हुकूमत के समय के इस विद्यालय कारण अपेक्षित विकास नहीं हो सका जितना बाद के शिक्षण संस्थानों का तेजी से विकास हुआ है लेकिन इस विद्यालय का विकास न होना समाज के लिए बड़ी चुनौती है। राजबहादुर चौरसियाने कहा कि विद्यालय के संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त उस समय में अगर चाहते तो जो धन विद्यालय के निर्माण में लगाकर उससे व्यापार भी बढ़ा सकते थे,लेकिन उनकी सोच ऊंची थी इसलिए उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के विद्यालय की स्थापना की। सपा उमाशंकर चौरसिया ने कहा कि ऐसे कम लोग दुनिया में पैदा होते है जो मरने के बाद भी एक तारिख बन कर चले जाते हैं। इस कोटि में संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त आते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक रमाशंकर शुक्ला व संचालन सीता राम पटेल व संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यालय परिसर में स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक बृजेश कुमार गुप्त व सह संयोजक शुभम कुमार गुप्त ने आभार व्यक्त किया। दयाराम सरोज व चंचल कुमार गुप्त ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके परहदय नारायण गुप्त मुन्ना,धर्मराज पटेल,किसान नेता राजनाथ यादव, बाबूराम पटेल, सुरेन्द्र यादव, प्रधानपति छोटेलाल बिंद ,राकेश कुमार गुप्त ,राहुल गुप्त,सूरज वि·ाकर्मा, त्रिपुरारी शंकर पटेल, नवल किशोर गुप्त,लालबहादुर,परवेज लब्बू विक्की मोदनवाल,नीलम गुप्ता,नवल किशोर गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ