नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की माता श्रीमती फूलमती गौरी शंकर सिंह का आज 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। मूलतः आजमगढ़ जनपद के सफीपुर स्थित कोटा खुर्द गांव की रहने वाली श्रीमती फूलमती देवी धार्मिक विचारों की प्रबुद्ध महिला थी । उनके निधन पर राजनीति, शिक्षा तथा समाज से जुड़े अनेक प्रबुद्ध लोगों ने दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ