नया सवेरा नेटवर्क
महिलाओं व कन्याओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के करियावं गांव स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर पर शप्तचंडी महायज्ञ व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ ब्राम्हचारी आत्मानंद जी महराज के सानिध्य में पंगुलदास कुटी से शीतला माता मंदिर होते हुए मीरगंज बाजार में कलश सिर पर रख कर जय श्री राम के नारे के साथ पुष्प वर्षा किये। मीरगंज बाजार के हर दुकानदार के घर के सामने महिलाएं पुष्प वर्षा कलश यात्रा पर कर रही थी और जय श्रीराम के नारे लगा रही थी। इस अवसर पर स्कूली छात्र भी अपने को रोक नहीं सके और कलश यात्रा में कूद पड़े। यात्रा के भ्रमण में जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पीले वस्त्र पहन व सिर पर कलश धारण कर बड़ी संख्या में महिला व कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा के जरिये शांति और एकता का संदेश दिया गया। ब्राम्हचारी स्वामी आत्मानंद महराज ने बताया कि कलश का मुख्य उद्देश्य वि·ा में शांति की स्थापना करना है। यह उद्देश्य प्रत्येक ह्मदय में ब्राह्मज्ञान की शा·ात विधि द्वारा शांति स्थापित करके ही यथार्थ पूर्ण किया जा सकता है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। यात्रा में शामिल महिलाएं व कन्याएं मंत्र जाप व ई·ार का गुणगान कर आगे बढ़ रही थीं। कथा स्थल पर यात्रा संपन्न हुई । कथा 10 से 17 फरवरी तक आयोजित होगी। इस दौरान गिरजाशंकर तिवारी, उमेश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जज सिंह अन्ना, अनिल कौशल, संजय सिंह, जगत नारायण सिंह, मेदनी भूषण सरोज, रमेश सरोज राम करन, अमित सिंह, नागेन्द्र पांन्डे, बाले·ार तिवारी, अभिषेक उपाध्याय सहित अन्य श्रद्धालुओ ने भाग लिया।
Ad |
0 टिप्पणियाँ