प्रयागराज: अडानी मामले में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के मामले में कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस के एलआईसी मंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि एलआईसी में लगी जनता की कमाई से खिलवाड़ किया गया। गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, अनुग्रह नारायण सिंह, सुधाकर तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, जितेश मिश्रा, मो. असलम, सत्या पाण्डेय आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, पूर्व महासचिव फुजैल हाशमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के माध्यम से ज्ञापन राषट्रपति को भेजा। इस मौके पर हरिकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, देवी पांडेय, अरशद अली, अजय श्रीवास्तव, इंद्रेश मिश्रा, कमाल अली आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |