प्रयागराज: निर्विरोध चुने गये एनसीआरएमयू के पदाधिकारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। एनसीआरएमयू(नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन) के प्रयागराज मंडल के मंडलीय परिषद की त्रिवार्षिक सभा सोमवार को हुई। मुख्य अतिथि एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा रहे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंत्री आरके पांडेय भी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल शिव गोपाल मिश्रा ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर वर्ष 2023 को संघर्ष वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अपनी पुरानी मांगों को लेकर रेलकर्मी जमकर गरजे।
लखनऊ के मंडल मंत्री आरके पांडेय ने कहा कि इस पूरे साल रेलकर्मियों को आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। मंडल मंत्री डीएस यादव ने यूनियन की उपलब्धियों एवं संघर्षों पर प्रकाश डाला। एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि रेलकर्मी अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ही मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया।
इसमें मंडल अध्यक्ष डीके मौर्य, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष बलराम, मंडल उपाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जेपी वार्ष्णेय, मंडल उपाध्यक्ष अभय कुमार, मंडल मंत्री डीएस यादव, संयुक्त मंडल मंत्री शहीद अहमद, सहायक मंडल मंत्री वासुदेव पांडे, अजय कुमार सिंह, विकास सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष अक्षर मिश्रा को निर्विरोध चुना गया। आशीष कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह, सईद अहमद, आरके राय, एके सिंह, राम सिंह, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।