13 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले, देखें लिस्ट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, कुछ नए राज्यपालों की भी नियुक्तियां की गई हैं।




  • देखें लिस्ट :

1) महाराष्ट्र: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किया गया है।

2) मेघालय: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

3) झारखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया है।

4) हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रपति के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल को नियुक्त किया गया है।

5) असम: असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है।

6) आंध्र प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है।

7) छत्तीसगढ़: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

8) अरुणाचल प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को नियुक्त किया है। यहां अब तक बीडी मिश्रा राज्यपाल थे, जो कि भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर हैं।

9) नागालैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

10) सिक्किम: राष्ट्रपति ने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को नियुक्त किया है।

11) लद्दाख: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

12) मणिपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

13. बिहार: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
AD


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ