लखनऊ: दो युवकों ने फांसी लगा कर की खुदकुशी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। आशियाना में शुक्रवार शाम युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। उसका शव केबिल के तार से लटकता मिला। वहीं, इन्दिरानगर में भी युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी की है।
आशियाना सेक्टर-एच में अभिषेक मिश्रा का मकान है। जिसमें आजमगढ़ दीदारगंज निवासी सोनू कुमार (22) किराए पर रहता था। तीन साल से वह एक कपड़े की दुकान पर काम कर रहा था। शुक्रवार को दोस्त ने सोनू को फोन मिलाया। कई बार कॉल करने पर भी फोन नहीं उठा।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अजय मिश्र के मुताबिक कमरे का दरवाजा तोड़े जाने पर सोनू कुमार का शव केबिल के फंदे से लटकता मिला। भाई श्यामसुंदर के मुताबिक सोनू का कुछ वक्त पूर्व एक युवती से संबंध विच्छेद हुआ था। जिसके कारण से वह परेशान था। वहीं, इन्दिरानगर निवासी रितेश कुमार प्रजापति (20) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |