जौनपुर: कड़ाके की ठंड में अलाव ही गरीबों का एक मात्र सहारा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जिला प्रशासन जगह जगह वितरित करा रहा है कंबल

जौनपुर। लगभग एक पखवाड़े से चल रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हलांकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और प्रशासन द्वारा दोनो रेलवे स्टेशनों और प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। शाम ढलते ही गलन बढ़ने से अधिकांश लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी करके घरों में दुबक जा रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड का असर व्यवसाय पर भी साफ तौर पर दिख रहा है। जिला प्रशासन कड़ाके की ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया है लेकिन उच्च शिक्षा के शिक्षण संस्थान खुले हुए हैं। अगर मौसम में बदलाव नहीं हुआ और कड़ाके की ठंड इसी तरह से पड़ती रही तो शिक्षण संस्थानों के खुलने की तिथि में भी परिवर्तन हो सकता है। फिलहाल 16 जनवरी को शिक्षण संस्थान खुलने की तिथि निर्धारित की गई है। इस कड़ाके की ठंड का असर पठन पाठन पर भी पड़ा है। शाम ढलते ही गलन बढ़ जा रही है। सबसे अधिक दिक्कत गरीब तबके के लोगों को हो रही है। ऐसे लोगों का एक मात्र सहारा आग ही है। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि गरीब तबके के लोगों को इस कड़ाके की ठंढ में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें कंबल भी मुहैया कराया जा रहा है। स्वंय सेवी संगठन भी इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं लेकिन गिने चुने ही संगठन इस नेक कार्य में आगे दिख रहे हैं। 

*पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ