जौनपुर: राष्ट्रीय सेविका समिति ने किया पथ संचलन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ढोल नगाड़े व राष्ट्रीय ध्वज के साथ किया भ्रमण
मछलीशहर,जौनपुर। राष्ट्रीय सेवक संघ की महिला इकाई राष्ट्रीय सेविका समिति ने बुधवार की दोपहर पूरे नगर में पथ संचलन किया। नगर के एसएम पब्लिक स्कूल में आरएसएस के महिला इकाई का सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन चल रहा है। बुधवार को छठे दिन महिला इकाई द्वारा नगर के सुजानगंज चौराहे से बरईपार चौराहा, कायस्थाना,मंगल बाजार, सब्जी मंडी, सराय, शादिगंज, मुंगराबादशाहपुर चौराहा होते हुए पुन: उसी चौराहे तक पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला इकाई ने बड़े बड़े ढोल नगाड़े की धुन के साथ तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की तस्वीर के साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन जिस भी मार्ग से गुजर रहा था महिलाएं अपने अपने छतों से पुष्प वर्षा कर लोगो का उत्साह वर्धन कर रही थी। पथ संचलन के दौरान महिला इकाई की डॉ सुशीला गुप्ता, अनीता रावत, डॉ अर्चना शुक्ला, आशा मौर्य, सुमन, किरन सहित सैकड़ों महिला स्वयंसेवी मौजूद रही। वही पुरु ष इकाई के ओम प्रकाश, डा सुनील गुप्ता, राजेश उमर वैश्य, कृपा शंकर श्रीवास्तव, जितेंद्र निगम,कमल मौर्या,अरविंद गुप्ता समेत दर्जनों स्वंय सेवक मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मुंगरा तिराहे पर ही प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने वाहनों का आवागमन रोक स्वंय पुलिस फोर्स के साथ पथ संचलन पूर्ण करवाया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |