जौनपुर: अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

नव चयनित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के जिला इकाई की बैठक मैहर मंदिर निकट वाजिदपुर तिराहा में महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के संरक्षण में सम्पन्न हुई। बैठक में मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति और भीषण ठंढक के बाद भी जिले के कोने कोने से श्रीमाली समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सर्व प्रथम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेन्द्र कुमार  ने आदि शक्ति माँ शीतला के चित्र पर मल्यार्पण एवं आरती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। महासभा के प्रार्थना के पश्चात उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओं का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महासभा के उद्देश्यों, अब तक किए गये कार्यों, उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आगे आने वाले समय के लिए महासभा के भूमिका एवं लक्ष्य को सभी के समक्ष रखा। इसके पश्चात महासभा के वरिष्ठ जनों के परामशर््ा एवं सबकी सहमति से अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें महेन्द्र कुमार को जिलाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार को जिला सचिव, अमन को उपसचिव, राजेश कुमार एवं बबलू को उपाध्यक्ष,  अनिकेत को कोषाध्यक्ष, प्रेमचंद को लेखा निरीक्षक, उमेश चंद ''मुन्ना'' को परामशर््ादाता, बबूल को संगठनमंत्री,  प्रवीण कुमार को प्रचारमंत्री, रामबुझारत को उपसंगठनमंत्री एवं भुले·ार को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। इसके पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रसाद, राजू एवं रामजनक को जिला संरक्षक एवं महातिम को जिला संयोजक का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी डॉ रामबृज, गोरखनाथ, मेवालाल, जितेन्द्र कुमार, डॉ फिरतू लाल, डॉ राजेश कुमार एवं चंद्रदेव, जिला इकाई वाराणसी के अरूण कुमार, राजेश कुमार, काली चरण, कैलाशनाथ एवं विष्णु शंकर सहित अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पदाधिकारियों के मनोनयन के पश्चात सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया एवं उनके दायित्वों को विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र प्रसाद एवं संचालन डॉ राजनारायण पुष्पजीवी ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ