नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई में मेट्रो 2ए और 7 के 35 किमी के दूसरे चरण का उद्घाटन गुरुवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस बार मेट्रो से सफर करेंगे। इसके चलते अंधेरी से घाटकोपर मेट्रो 1 सेवा गुरुवार को शाम 5.45 बजे से 7.30 बजे तक बंद रहेगी।
प्रशासनिक कारणों से यह सेवा बंद रहेगी। चूंकि इस दौरान मेट्रो बंद रहेगी, यात्रियों को इस पर ध्यान देना चाहिए और इस दौरान अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए। मेट्रो प्रशासन ने उस दौरान यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है क्योंकि करीब दो घंटे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन |
विज्ञापन |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ