बिहार सहयोग समिति के अध्यक्ष ने यूपी के डिप्टी सीएम से की मुलाकात | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने आज हैदराबाद के एक होटल में उत्तर प्रदेश की उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। श्री पाठक का स्वागत करने के बाद बिनय यादव ने उन्हें अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को आवागमन के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से यूपी और बिहार के लोग नई ट्रेन चलाने की मांग कर रहे है। वाराणसी अयोध्या और बिहार में कई धार्मिक स्थलों का विकास होने के बाद आंध्र प्रदेश तेलंगाना कर्नाटक के लोग भी अधिक संख्या में वहां जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नई ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्री दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक समेत कई लोगों को पत्र दिया जा चुका है और मांग भी की जा चुकी है। कई अवसरों पर विशेष ट्रेन का भी संचालन नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों को मजबूरी में बस से यहां से बिहार और यूपी का सफर तय करना पड़ रहा है कई बार दुर्घटनाएं भी हो गए और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी क्रम में समाजसेवी श्याम मोहन यादव उर्फ घायल ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि उत्तर प्रदेश के लोगों को बनारस जाने के लिए बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बनारस और अयोध्या के लिए खास तौर पर हैदराबाद से ट्रेन का संचालन किया जाना चाहिए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताया कि यहां रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों की यूपी में प्रशासनिक मदद होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार को तेलंगाना में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक शिकायत सहयोग सेल की स्थापना करनी चाहिए। यहां रोजी-रोटी के सिलसिले में आए लोगों को सेल की मदद से समस्याओं का समाधान पाने में आसानी होगी। उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश और बिहार के अन्य लोगों से भी मुलाकात की और उनके समस्याओं को जाना और सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |