जौनपुर: विधायक ने असहायों को बांटा कंबल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व सांसद तुफानी सरोज व उनके पुत्र धनंजय सरोज ने विधानसभा केराकत के विभिन्न बूथों पर अलग-अलग स्थानों पर जाकर असहायों को कंबल वितरण किया। विधायक श्री सरोज ने कहा कि असहायों की मदद करने से दिल को सुकून मिलता है। उन्होंने दो दिन में विकास खंड डोभी व विकास खंड केराकत के चार दर्जन से अधिक बूथों पर जाकर असहायों को कंबल वितरण किया। विधायक पुत्र धनन्जय सरोज ने विकास खंड मुफ्तीगंज के कई बूथों पर जाकर असहायों को कंबल वितरण किया। विधायक श्री सरोज ने कहा अपने विधान सभा क्षेत्र के सभी 425 बूथों पर असहायों को कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा हूं। सभी असहायों को बहुत जल्द ही कंबल वितरण कर दिया जायेगा।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent