घर पर तैयार करें अनार का सीरम, मिलते हैं ये फायदे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

स्किन और हेयर केयर में सीरम का यूज ट्रेंड में है। हर कोई इसे मार्केट से खरीदकर ही इस्तेमाल करता है, पर आप सीरम को घर पर भी तैयार कर सकते हैं। ब्यूटी और हेल्थ एक्सपर्ट अरमान ने इंस्टाग्राम पर अनार से बने होममेड सीरम की रेसिपी शेयर की है। उन्होंने वीडियो के जरिए बताया है कि कितनी आसानी से आप घर पर अनार का सीरम बनाकर की बेहतर देखभाल कर सकते हैं। जानें घर पर कैसे बनाया जा सकता है अनार का सीरम…

जानें अनार के सीरम को बनाने का तरीका

सबसे पहले अनार को चार टुकड़ों में काट लें और ग्राइंड करके इसका पेस्ट बना लें। आपको अनार को छिलके समेत ग्राइंड करना है। अब एक सॉस पैन लें और में इसे ऑलिव ऑयल को गर्म करें। कुछ देर बाद इसमें अनार के पेस्ट को डालें और पकाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा कोकोनट ऑयल भी डालें। अनार के भुन जाने तक इसे पकाएं। ठंडा होने पर पेस्ट को सूती कपड़े में डालें और छान लें। एक बॉटल में तैयार सीरम को निकालें और रूटीन में शामिल करें। इस सीरम को तैयार करके आप कई दिनों तक इस्तेमाल में ले सकते हैं।

एक्सपर्ट ने अपने वीडियो में बताया कि इसे रोजाना स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। ये आपकी स्किन का बाहरी सतह को डैमेज होने से बचाता है। इससे स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। अगर आपकी स्किन डैमेज है तो इसे रोजाना लगाने से वह हील कर पाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि कुछ ही दिनों में आप स्किन पर ग्लो को महसूस कर पाएंगे।

अनार के दूसरे फायदे

बता दें कि अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये बॉडी में आई सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अनार हृदय रोग, कैंसर, टाइप -2 डायबिटीज और अल्जाइमर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने का काम करता है।


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ