राज्य में लागू हो सकती है पुरानी पेंशन योजना | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • सीएम शिंदे ने दिया संकेत 
  • लाखों सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा 

मुंबई। राज्य में ग्रेजुएट और शिक्षक सीटों पर होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोर -शोर से शुरू है.इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने का संकेत दिया है.रविवार को सीएम मीडिया से बात कर रहे थे.स्नातक और शिक्षक सीट पर होने वाले चुनाव में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग जोर -शोर से उठ रही है.जिसे देखते हुए सीएम शिंदे ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का संकेत दिया है.

  • राज्य सरकार पर पड़ेगा 55 हजार करोड़ का अतिरिक्त भार 

राज्य में अगर पुरानी पेंशन योजना लागू होती है तो राज्य सरकार पर करीब 55 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त बोझ पड़ेगा,साथ ही संभावना है कि पुराने कर्मचारियों और नए  कर्मचारियों की पेंशन राशि में भी बड़ा अंतर होगा।सूत्रों से मिली जानकारी आगामी चुनाव को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू कर सकती है.सरकार के इस निर्णय से सत्ताधारी पार्टी शिंदे गुट और भाजपा को चुनाव में फायदा होगा। राज्य में करीब 16 लाख 10 हजार सरकारी कर्मचारी हैं। जिनके वेतन पर प्रति वर्ष 58 हजार करोड़ रुपए खर्च होता  हैं। 

अब यदि पुरानी पेंशन योजना लागू होती है और इसे 2004 से लागू करने का निर्णय लिया जाता है तो राज्य सरकार के खजाने पर 50 से 55 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. राज्य सरकार शिक्षकों की पेंशन पर 4 से 4.5 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय करेगी। राज्य में अगर  पुरानी पेंशन योजना लागू की जाती है तो कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद निधन तक वेतन का 50 प्रतिशत मिलेगा। साथ ही उसकी मृत्यु के बाद पत्नी को उसकी मृत्यु तक 30 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप में मिलेगी। लेकिन नई पेंशन में कर्मचारियों के वेतन के अनुसार नहीं वेतन से पैसा काटकर जमा राशि पर पेंशन दी जाएगी। चूंकि यह योजना बाजार निवेश पर आधारित है, इसलिए जमा राशि पर पेंशन दी जाएगी।


*विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश सिंह 'प्रिंसू' की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ