वाराणसी: लोको शेल की गुणवत्ता सुधारने को दिए सुझाव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बरेका महाप्रबंधक प्रबीर कुमार साहा ने सोमवार को कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वर्कशॉप का भ्रमण किया और रेल इंजन उत्पादन से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान जीएम ने लोको के शेल फैब्रिकेशन की विभिन्न गतिविधियों को देखा और शेल की गुणवत्ता में सुधार के लिए सुझाव दिए।
महाप्रबंधक ने लोको डिवीजन के लोको फ्रेम शॉप, पाइप शॉप व लोको असेंबली शॉप का भी जायजा लिया। लोको असेंबली शॉप में विद्युत लोको व गैर रेलवे ग्राहक डीजल लोको की असेंबली की जानकारी ली। इस दौरान महाप्रबंधक ने लोको असेंबली शॉप की विभिन्न गतिविधियों को देखा और सफाई व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने लोको के कल पुर्जों के रख-रखाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस मौके पर बरेका के अफसरों में पीपी राजू, मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार शर्मा, विजय आदि मौजूद थे।