जौनपुर: भाविप ने विवेकानंद की मूर्ति लगवाने का लिया संकल्प | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भाविप ने विवेकानंद की मूर्ति लगवाने का लिया संकल्प | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बीआरपी इंटर कॉलेज में युवा महोत्सव एवं हुई गोष्ठी

जौनपुर। स्वामी विवेकानन्द जयंती को युवा महोत्सव गोष्ठी के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए परिषद द्वारा एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन बीआरपी इंटर कालेज में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरु आत मुख्यअतिथि  विवेक सेठ मोनू  विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल एवं प्रान्त सह सामाजिक समरसता प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिव प्रकाश मौर्य द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वामी द्वारा युवाओं को देश के प्रति जागरूक करने वाले युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की एक भव्य मूर्ति शहर के किसी चौराहे पर लगवाने की योजना के साथ सभी ने संकल्प लिया। मुख्य वक्ता शिव प्रकाश ने अपने उदबोधन में स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण को विस्तार से बताया। प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश ने कहा कि भारत विकास परिषद स्थापना वर्ष से ही स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर ही चलता रहा है। मुख्य अतिथि विवेक सेठ '' मोनू'' ने सभी को स्वामी विवेकानन्द के मार्गदशर््ान में चलने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल,अवधेश गिरी, डॉक्टर सुभाष सिंह,मानिक चंद्र सेठ,धर्मवीर जी, इत्यादि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से आए हुए प्रमुख लोगो को संस्था द्वारा स्वामी विवेकानंद का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक,विक्रम गुप्ता,सतेंद्र अग्रहरी, मीडिया प्रभारी शिव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष शरद साहू,गणेश साहू,अतुल सिंह,दिलीप सिंह, विवेक सिंह,राधे रमण जायसवाल, अंजना सिंह, रमेश श्रीवास्तव ,संजय अस्थाना कृष्ण कुमार वर्मा, पंकज सिंह, अमित श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, महिला संयोजिका बबीता जयसवाल, मीनू श्रीवास्तव, रीता जयसवाल, ऋषि श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव,  प्रदीप श्रीवास्तव,  डॉ अशोक अस्थाना, राहुल पांडे, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन सचिव दिलीप जायसवाल एवं आभार प्रकल्प प्रमुख आशुतोष सिंह ने व्यक्त किया।

*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें