जौनपुर: सिटी मजिस्ट्रेट ने जरूरतमंदों को दिये शाल व कंबल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सिटी मजिस्ट्रेट ने जरूरतमंदों को दिये शाल व कंबल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

बोले प्रशासन अलाव जलाने के साथ मदद को है तैयार

जौनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह ने खरका कालोनी में विधवा, बेसहारा व जरूरतमंदों में शाल व कंबल का वितरणा किया। इस दौरान महिलाओं के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई पड़ी जिन्हें शाल व कंबल मिला था। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है तो वहीं जरूरतमंदों को शाल व कंबल भी दिया जा रहा है। इस कार्य में कई स्वंय सेवी संस्था भी शासन प्रशासन की मदद कर रहे हैं। मेरे द्वारा यह कार्य लगातार जारी रहेगा और किसी भी जरूरतमंद बेसहारा लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल दिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में खासतौर पर मौसम का मिजाज बदल जाता है ऐसे में गरीब व सड़कों पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है उनके लिए रैन बसेरे का भी इंतजाम प्रशासन द्वारा कई प्रमुख स्थानों पर किया गया है।

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ