ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, जहाज के लंगर पर मिला शव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जगतसिंहपुर। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह में आज मंगलवार को डेरा डाले एक जहाज में एक रूसी नागरिक मृत मिला। उसकी पहचान मिल्याकोव सर्गेई के रूप में हुई है। 51 साल का सर्गेई जहाज 'एम बी अलदना' का मुख्य इंजीनियर था। यह जहाज बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से पारादीप के रास्ते मुंबई जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे सर्गेई जहाज के लंगर में मृत मिला। पारादीप पुलिस ने कहा कि मौत की वजह का पता नहीं चला है। इस मामले की जांच चल रही है।
इससे पहले दो रूसी पर्यटकों की दक्षिणी ओडिशा के रायगढ़ शहर में रहस्यमयी मौत हो गई थी। इनमें से एक रूसी सांसद पावेल एंटोव (65) थे व दूसरा उनका मित्र व्लादिमीर बिडेनोव (61) था। पावेल की मौत 24 दिसंबर को और बिडेनोव की 22 दिसंबर को हुई थी। पावेल की होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हुई थी, जबकि उनके मित्र बिडेनोव दो दिन पहले इसी होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। ओडिशा पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। इन दोनों मौतों के मामलों की जांच ओडिशा पुलिस कर रही है। इसमें इंटरपोल की भी मदद लेने पर विचार चल रहा है। बताया गया है कि सांसद पावेल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रखर आलोचक थे। जांच में रूसी दूतावास से भी मदद मांगी गई है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |