सेहत ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद हैं केले | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • इस तरह करें इस्तेमाल

सेहत ही नहीं बालों के लिए भी केले का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसमें विटामिन सी, बी और कई अन्य मिनरल जैसे आयरन और मैंगनीज भरपूर मात्रा में होता है। इसमें प्रोटीन भी होता है। आप केले का इस्तेमाल हेयर मास्क  के रूप में भी कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण केला आपके बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। ये बालों संबंधित समस्या को दूर करने में मदद करता है। आइए जानें हेयर मास्क के रूप में केले आपके बालों को कैसे फायदा पहुंचा सकते हैं।

  • रूसी को कम करता है

सर्दियों में आमतौर से रूसी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप केले से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में केला मैश कर लें। इसमें 2 चम्मच नींबू का रस डालें। इसमें टी ट्री ऑयल डाले। इन सारी चीजों को आपस में मिला लें। अब स्कैल्प और बालों में इस हेयर मास्क को लगाएं। इसे 20 से 30 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को सादे पानी से धो लें।

  • बालों के बेहतर टेक्सचर के लिए

एक बाउल में एक अंडा फेंट लें। इसमें आधा केला मैश कर लें। इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इस हेयर मास्क को लगभग 20 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ये हेयर मास्क आपके बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाने का काम करता है।

  • शाइनी बालों के लिए

धूल, धूप और प्रदूषण के कारण बाल अपनी शाइन खो देते हैं। ऐसे में बालों को शाइनी बनाने के लिए आप एक बाउल में केला मैश कर लें। इसमें 2 से 3 चम्मच शहद मिलाएं। इसमें एक चम्मच ओटमील पाउडर मिलाएं। इन चीजों को अच्छे से मिलाकर बालों और स्कैल्प में लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ