जौनपुर: दो पहिया वाहनों से अवैध वसूली की सीएम से हुई शिकायत | #NayaSaveraNetwork

दो पहिया वाहनों से अवैध वसूली की सीएम से हुई शिकायत  | #NayaSaveraNetwork

 सड़क पर दो पहिया वाहन की चेकिंग करती यातायात पुलिस।


नया सवेरा नेटवर्क

हिन्दुस्तान मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव ने लगाई गुहार

डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई से कतराती है पुलिस

जौनपुर। हिंदुस्तान मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव एवं हुसैन ह्यूमैनिटी एंड ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष वकार हुसैन ने जगह-जगह पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों की चेकिंग के तर्क पर सवाल उठाते हुए शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा कि जिले में सैकड़ों सवारी ढोने वाले अवैध व डग्गामार और कागज विहीन वाहन पुलिस की कृपा और अवैध वसूली के दम पर धड़ल्ले से चल रहे हैं। तो वहीं ईंट भट्टों पर लगे सैकड़ों कागज विहीन ट्रैक्टर जिन्हें भट्टों पर काम करने वाले ड्राइविंग लाइसेंस विहीन मजदूर ही सड़क पर दौड़ा रहे हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। पुलिस की सक्रियता केवल दो पहिया वाहनों की जांच में ही ज्यादा देखी जा रही है। जैसे सारे अपराध का संबंध इन्हीं दो पहिया वाहन से ही बना हुआ है। जगह-जगह पुलिस का एक जत्था लाठियों के साथ वाहनों को रोकता दिखाई देता है और किसी ना किसी को आधार बनाकर जनता का उत्पीड़न करना शुरू हो जाता है। कुछ पुलिसकर्मी फोटोग्राफी का अभिनय तो कुछ होमगार्ड बार्गेनिंग के प्रयास करते दिखाई देते हैं कितने ही लोग इमरजेंसी में ही निकल पड़ते हैं। कोई किसी मरीज को डॉक्टर के पास पहुंचाने में जल्दी का प्रयास करता है क्या पास पड़ोस वालों को भी एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में जाने के लिए हेलमेट आदि का होना अनिवार्य है। पुलिस की सक्रियता इसलिए है कि उसे दोपहिया वाहनों से महीना नहीं मिल रहा है। श्री हुसैन ने अधिकारियों से पुलिस की कार्यशैली पर सुधार लाने का अनुरोध किया है। 

शासन के आदेश पर चलता है चेकिंग अभियान:यातायात निरीक्षक

जौनपुर। यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि शासन व उच्च अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अवैध वसूली की बात निराधार है। सम्मन शुल्क के रूप में अब तक करीब तीन लाख रूपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है। अभियान त्योहारों व गणतंत्र दिवस को देखते हुए सभी प्रमुख स्थानों पर चलाये जा रहे हैं। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। 

*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ