लखनऊ: राजाजीपुरम और हुसैनाबाद में हटाई गईं होर्डिंग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नगर निगम ने अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के लिए अभियान चलाया। ज़ोन-2 में लेबर कालोनी वार्ड राजाजीपुरम से अलीतरंग पार्क तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 होर्डिंग, 15 बैनर हटाए गए। जोन-6 में हुसैनाबाद घंटाघर के आसपास अभियान चला। इस दौरान 349 बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए गए।