जौनपुर: दुनिया में बदलाव देखने के लिए खुद में बदलाव लाना जरूरी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: दुनिया में बदलाव देखने के लिए खुद में बदलाव लाना जरूरी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लोक चेतना समिति ने संगोष्ठी कर गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

केराकत जौनपुर। लोक चेतना समिति कार्यालय रतनुपुर केराकत में महात्मा गांधी के 75वें शहादत दिवस पर गांधी के सपनो का भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरु आत दीप प्रज्वलित कर व महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम....से की गई। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए लोक चेतना समिति के अध्यक्ष डाक्टर निति भाई ने संबोधित करते हुए कहा कि आज गांधी जी की पुण्यतिथि है,जिसे हम शहादत दिवस के रूप में मना रहे है,गांधी जी को याद करना यानि अहिंसा के विचारों को अंगीकार करना है। गांधी जी कहा करते थे दुनिया में बदलाव देखना चाहते हो तो स्वयं में बदलाव लाना जरूरी है। एक ऐसे दौर में जहाँ हिंसा हर समस्या के समाधान के रूप में देखी जा रही हो ,वहां मनुष्य सभ्यता के लिये गांधी जी के विचार सर्वदा प्रासंगिक है।बापू का शरीर तो संसार मे नही है ,लेकिन उनके विचारों ने पूरे वि·ा को सोचने के लिये मजबूर कर दिया कि क्या हिंसा का रास्ता दुनिया की सारी समस्याओं का समाधान है।बापू केवल राजनैतिक स्वतंत्रता ही नही चाहते थे,अपितु जनता की आर्थिक, समाजिक और आत्मिक उन्नित भी चाहते थे आज हम गांधी जी के शहादत दिवस पर उनके स्वराज की सोच और वर्तमान परिस्थिति में हम भारत के लोग की भूमिका उनके सपनों का भारत बनाने में महत्वपूर्ण हो जाती है।गांधी जी के विचार को वै·िाक स्तर पर स्वीकार व अंगीकार किया गया।आज गांधी जी के शहादत दिवस पर उनके संघर्ष के विचार और सिद्धान्त आज की परिस्थिति में कितने जरूरी है आज उसी पर चर्चा होनी है। तत्पश्चात मुख्य वक्ता सुशील चन्द्र मिश्र ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज समूचे देश मे एक अलग किस्म का हिंसा और फसाद का माहौल है।सत्याग्रह गांधी जी के अहिंसक पद्दति का मूल मंत्र रहा है,आज के मौजूदा हालात में यही मन्त्र देश मे शांति स्थापित कर सकता है। सुभाष पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी  जो स्वराज और सर्वोदय की बात करते है अर्थात लोक तंत्र की मजबूती व सभी की प्रगति ही सर्वोदय है।लोकतंत्र में जनता मालिक हो,राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी हो। नीरज यादव ने कहा कि हम यदि वर्तमान स्थिति का आकलन करें तो आज गांधी के अहिंसा व सत्याग्रह के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। आज लोकतंत्र कमजोर होता दिख रहा है। संविधान द्वारा प्रदत मूल अधिकार व मौलिक कर्तव्य निर्धारित किये गए है उनका भी अनुपालन नही हो रहा है। नागरिक आंदोलनों की आवाज को दबाया जा रहा है,महात्मा गांधी जी ने हमे  स्वतंत्रता पूर्व संघर्ष की विरासत छोड़ी है । राजकुमार सरोज द्वारा बताया गया कि सादगी,अहिंसा,जरूरत मन्दो की देखभाल पर उनका अटूट वि·ाास था। गरीबो और बेसहारा वर्ग के लिये काम करने व जातीय,धार्मिक भेदभाव मिटाना ही गांधी जी का अंतिम लक्ष्य था आज गांधी जी के शहादत दिवस पर हम यह प्रण ले कि हम गांधी जी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे,और यदि कोई भी देश विरोधी व देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ करेगा तो हम उनके द्वारा दिखाए गए संघर्ष के रास्ते को अपनाएंगे।संगोष्ठी में अमित कुमार , सारिका निषाद ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। संचालन अनिल कुमार, स्वागत सरिता व धन्यवाद दीपमाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जमुआ, घुड़दौड़,गोबरा, शिवरामपुर खुर्द ,बराई, देवराई, भैंसा,बरईछ, सोहनी, भीतरी, उमरवार, बेहड़ा, महुली गुलरा, उदयचंद्रपुर,नाऊपुर, बंमबावन समेत 18 ग्राम पंचायतों से अमित, आशुतोष,श्री प्रकाश,रीतू, बनारसी, शीतल, सविता, शिवानी, राजेश, विरेन्द्र, किरन, प्रतिमा, काजल, सुनैना , रागिनी समेत दर्जनों लोग व लोक चेतना समिति से ज्योति, शीला, दीपमाला, सरिता, सुजीत श्रीवास्तव की भागीदारी रही।

*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ