मुंबई पुलिस ने जारी किया उर्फी जावेद के खिलाफ नोटिस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • अतरंगे कपड़ो के चलते बढ़ी मुश्किलें

मुंबई। अपने अतरंगे कपड़ो के चलते मशहूर हुईं उर्फी जावेद अब इन्हीं कपड़ो को लेकर विवादों में फंस गईं हैं। एक्ट्रेस उर्फी जावेद और बीजेपी नेत्री चित्रा वाघ के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों लगभग हर दिन सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को निशाना बनाते हुए नजर आती हैं। चित्रा वाघ एक्ट्रेस के कपड़ो को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा चुकी हैं। वहीं अब मुंबई पुलिस ने उर्फी के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिससे शायद अदाकारा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

चित्रा वाघ ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया था. लेकिन अब अंबोली पुलिस ने उर्फी को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्होंने उर्फी जावेद को 14 जनवरी को अंबोली थाने में पेश होने को कहा है। मुंबई पुलिस ने चित्रा वाघ के नोटिस का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। सहायक पुलिस निरीक्षक शैला कोराडे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके फैंस इस खबर से काफी ज्यादा परेशान हैं। लोगों को लग रहा है कि क्या उर्फी अब गिरफ्तार होंगी? हालांकि वो तो जांच के बाद साफ होगा।

बता दें कि उर्फी जावेद हमेशा अपने बोल्ड और अजीबो-गरीब कपड़ो को लेकर खबरों में होती हैं। इन हॉट और बोल्ड कपड़ों ने ही उर्फी को मुसीबत में डाल दिया है। इसी के चलते बीजेपी नेता चित्रा ने उर्फी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने एक्ट्रेस को धमकी भी दी थी कि अगर वो मुंबई और महाराष्ट्र में नग्न अवस्था में रही तो उन्हें पीटा जाएगा। इस धमकी के बाद ही दोनों के बीच मामला गरमा गया हैं।


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network* Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ