जौनपुर: सपा नेता गप्पू मौर्या ने जरूरमतन्दों को दी साड़ी व खाद्य सामग्री | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित मान्यवर कांशीराम इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पिछले 15 वर्षों से सभासद की जिम्मेदारी ढो रहे जगदीश प्रसाद मौर्य "गप्पू" ने जहां उपस्थित महिलाओं को साड़ी देकर आशीर्वाद लिया, वहीं छात्र-छात्राओं को लड्डू, चाकलेट आदि दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक डा. राजीव रतन मौर्य के अलावा अब्दुल्ला तिवारी, अंशु मौर्य, शनि मौर्य, अमन मौर्य सहित तमाम शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि की उपस्थिति रही।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent