नया सवेरा नेटवर्क
बीआरसी पर शिक्षक संकुल संग हुई समीक्षा बैठक
मछलीशहर जौनपुर। निपुण मिशन को सफल बनाने के लिए निपुण लक्ष्य एप पर नियमित आंकलन करते थे। निपुण की साप्ताहिक गतिविधियों के अनुसार शिक्षण कार्य करके गुणवत्ता संवर्धन करे। उक्त बाते खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ल ने बीआरसी पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में कही। मीटिंग में एआरपी शिवाकांत तिवारी ने पीपीटी के साथ सपोर्टिव सुपरविजन के सभी बिंदुओं पर विस्तार से बताने के साथ समीक्षा भी किया। डॉक्टर संतोष तिवारी,निपुण लक्ष्य एप, साप्ताहिक गतिविधियों, कार्यपुस्तिका ट्रैकर,के अलावा सभी प्रधानाध्यापक द्वारा अपने विद्यालय की पीपीटी बनाने का तरीका बताया। डॉक्टर राजेश यादव ने शिक्षक संकुल के साथ आत्मीय संबंध के अलावा निपुण कार्यक्रम के बारे में बताया। बैठक में विकास क्षेत्र के चंद्रकांत पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, राहुल यादव, धर्मेंद्र तिवारी, हिमांशु मौर्य,नित्यानंद तिवारी,प्रणवीर प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह सहित 55 शिक्षक संकुल ने भाग लिया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ