जौनपुर: रामचरितमानस पर स्वामी का है वक्तव्य,पार्टी का नही:शिवपाल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: रामचरितमानस पर स्वामी का है वक्तव्य,पार्टी का नही:शिवपाल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

सपा राष्ट्रीय महासचिव बोले भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं

बक्शा जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय  महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद का व्यक्तिगत स्टेटमेंट है पार्टी का नहीं। भारतीय जनता पार्टी के पास मुद्दे नही है वे अनायास ही मामलें को तूल दे रहें है। शिवपाल यादव मंगलवार को वाराणसी में एक शादी समारोह से होकर वापस लखनऊ जाते समय जौनपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बक्शा विकास खण्ड के महिमापुरडीह गांव के समीप राहूल ढाबा पर स्थानीय पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। रामचरितमानस पर जातिवादी टिप्पणी पर कार्यवाही के सम्बंध में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज हो गयी है जांच होगी। उन्होंने कहा कि यह जो बड़बोले मंत्री है उन्हें मैनपुरी की जनता ने सबक सिखा दिया है आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा हारेगी। पार्टी द्वारा महासचिव जैसे महत्त्वपूर्ण पद दिए जाने पर उन्होंने कहा कि हम हमेशा संगठन के आदमी रहें है मेरा मिशन 2024 में सत्ता में आना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई काम नही किया है आज भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी से पूरा देश त्रस्त है। शिवपाल ने कहा कि पूरा शासन नौकरशाही के हवाले है। फर्जी मुकदमें लिखे जा रहें है। केवल बुलडोजर चल रहा है होना तो यह चाहिए कि जो अपराध किया हो उस पर कार्यवाही होनी चाहिए यहां तो अपराधी के सगे सम्बधी नात रिश्तेदारों पर कार्यवाही की जा रही है। बीते सोमवार को सपाई युवक पर बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी पर उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, मल्हनी विधायक लकी यादव, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष महाबीर यादव,श्याम बहादुर पाल,श्रवण जायसवाल, रामयश यादव सोचन राम वि·ाकर्मा संघर्ष यादव, रामधारी पाल, आरबी यादव, जितेन्द्र यादव जित्तू, सरदार अहमद, भारत यादव,विजय भारत प्रधान,मनोज यादव,अशोक यादव सुल्तान अहमद सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

*#HappyRepublicDay: समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें