ईडी ने राष्ट्रवादी विधायक हसन मुश्रीफ के घर मारा छापा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में आयकर विभाग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक हसन मुश्रीफ के आवास और कारखाने पर छापेमारी की है। मुश्रीफ कागल से ही एनसीपी के विधायक हैं। आयकर विभाग ने उनकी साली के पति के घर पर भी छापा मारा है। यही नहीं, पुणे स्थित उनके बेटे के घर पर भी छापेमारी की गई है। मुश्रीफ बुधवार को मुंबई में थे। वह गुरुवार सुबह कागल में अपने निवास पर पहुंचे।
ईडी ने हसन मुश्रीफ के कोल्हापुर कागल स्थित घर पर छापा मारा। मुश्रीफ के घर करीब 20 अधिकारी पहुंचे हैं। अप्पासाहेब नलवाडे चीनी कारखाने के संबंध में मुश्रीफ के घर पर छापा मारा गया है। मुश्रीफ पर फैक्ट्री में 100 करोड़ के घोटाले का आरोप है। कोल्हापुर और पुणे में दो जगहों पर छापेमारी की गई।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |