कोहरा और शीतलहर के कारण कई फ्लाइट्स लेट, ट्रेनाें पर भी असर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कोहरे और शीतलहर के कारण सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज फिर से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स अपने समय से कई घंटे लेट थीं। इनमें दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी ठंड अपने चरम पर है। श्रीनगर में कोहरे की घनी परत छाई हुई है। यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है।
- इन राज्यों में कोहरा बना मुसीबत
लोग आग से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में भी ठंड का प्रकोप जारी है। शहर में घना कोहरा देखा गया। कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर धुंध की मोटी परत जमी हुई है। यूपी में कोहरे की चेतावनी बरकरार रखी गई है। भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद सुधार का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, गुरुवार (12 जनवरी) से इसके कम होने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े 5 बजे पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स लेट
कोहरे और ठंड के कारण कुछ उड़ानें (दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी) लेट हुई हैं। कोहरे के कारण यहां विजिबिलिटी काफी कम है। भारत मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह 6.10 बजे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम क्षेत्र में विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।
पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। श्रीनगर में कोहरे की घनी परत छाई हुई है। यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में शीतलहर जारी है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे और शीतलहर के बीच अब दिल्ली में स्मॉग भी बढ़ गया है। राजधानी में वायु गुणवत्ता 421 के एक्यूआई (AQI) के साथ 'गंभीर' श्रेणी में है। जम्मू डिवीजन के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और बादलों के कारण जम्मू एयरपोर्ट पर आने वाली छह उड़ानें रद्द करनी पड़ी। दिल्ली से जम्मू आ रही एक उड़ान को हवाई मार्ग से ही वापस भेजा गया।