नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। नगर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरु वार सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया। नगर के लवकुश यादव इस रेस के विजेता रहे। नगर के स्वामी विवेकानंद तिराहे से शुरू हुई मैराथन दौड़ से पहले उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु वार को सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण और पूजन आदि किया । मैराथन दौड़ स्वामी विवेकानंद तिराहे से शुरू हुई और जेसीज चौराहा, मेन रोड, घासमंडी चौक और पुरानी बाजार होते हुए वापस विवेकानन्द तिराहे पर संपन्न हुई। रेस के विजेता लवकुश यादव रहे। शिवम यादव दूसरे और महेंद्र मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। कमंडल राजभर को चौथा और पीयूष जायसवाल को पांचवा स्थान मिला। सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दिलीप अग्रहरि, नगर कार्यवाह हनुमान अग्रहरि, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सूर्य नारायण पांडे, रज्जू भैया सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ज्ञानेश सिंह, नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सभासद भुवने·ार मोदनवाल, संदीप जायसवाल, देवेश चंद्र, ओम चौरसिया, मुकेश, अवनीश, राहुल अग्रहरि, गोपाल जी बरनवाल, संदीप साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|