जौनपुर: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने व अवकाश घोषित करने की मांग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत में पहुंचने पर ठाकुर स्मृति यात्रा का हुआ स्वागत
केराकत,जौनपुर। केटीएस संचालक डॉ. अजय शर्मा के नेतृत्व में 30 जिलों की यात्रा पूरी करने के उपरान्त कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा जिले के विभिन्न तहसीलों से होकर केराकत तहसील पहुंची। जहां तहसील मुख्यालय पर केटीएस प्रदेश संचालक नम: नाथ शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के साथ कर्पूरी स्मृति यात्रा और यात्रा संचालक और सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के संचालक केटीएस प्रमुख डॉ अजय शर्मा ने कहा कि भारत में पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के अंतिम आवाज राष्ट्र के राजनीतिक संत महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक और राजनीतिक क्रांति की दिशा में चलकर ही पिछड़ों,शोषितों और वंचितों की सामाजिक राजनीतिक दशा में सुधार होगा। इसलिए कर्पूरी क्रांति को जनसमृति में स्थापित करने की जरूरत है। कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस 24 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और कर्पूरी को भारत रत्न सहित अतिपिछड़ा सुरक्षा अधिनियम,कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के आधार पर अतिपिछड़ों को आरक्षण में हिस्सेदारी,जातिगत जनगणना कराने की सरकार से मांग किया गया। स्मृति यात्रा में शैलेश नन्द,अनिल शर्मा,विजय शर्मा,डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. नागेंद्र,दीपक नंद शामिल रहे।