जौनपुर: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से मिलेगी युवाओं को सही दिशा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से मिलेगी युवाओं को सही दिशा | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

केराकत,जौनपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा व किशोर संगठन के नेतृत्व व लोक चेतना समिति के सहयोग से ग्राम पंचायत घुड़दौड़ , गुलरा में युवाओं के साथ संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शीला व  सरिता ने कहा कि प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। भारत को युवाओं का देश कहा जाता है यहाँ की 35 वर्ष तक के युवाओं की आबादी लगभग 65 करोड़ युवा है। युवाओं को प्रत्येक देश की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति माना जाता है क्योंकि उनकी बुद्धिमता और कड़ी मेहनत देश को सफलता और समृद्धि की राह पर लें जाती है। जैसा कि प्रत्येक नागरिक का राष्ट्र के प्रति कुछ उत्तरदायित्व होता है। हमारे देश मे अथाह श्रम शक्ति उपलब्ध है बस जरूरत है उसके उचित मार्गदशर््ान की। किसी भी देश का युवा उस देश के विकास का सशक्त आधार होता है,लेकिन  जब यही युवा अपने सामाजिक व राजनैतिक जिम्मेदारियों को भूलकर विलासिता के कार्यो में अपना समय बर्बाद करता है तो देश बर्बादी की और अग्रसर होने लगता है और यह दिवस मनाने का मतलब है कि सरकार युवाओं के मुद्दों और उनकी  बातों पर ध्यान आकर्षित करे। पूनम दीक्षित व रंजू सिंह ने वर्तमान परिस्थिति गरीबी,बेरोजगारी व सामाजिक भेद भाव पर अपने संबोधन में कहा कि देश में आज भी एक बड़ा वर्ग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने पर मजबूरन है और देश मंे गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों का हिस्सा गावों में रहता है और गरीबी का मुख्य कारण है लोगो के पास रोजगार का न होना और अनियंत्रित महंगाई। उन्होंने कहा कि जो गरीबी, महंगाई,और सामाजिक भेद भाव व वैमनस्यता समाज मे फैल रहा है तो हम युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम सरकार की इन मुद्दों पर ध्यानाकर्षित करवाये और दबाव बनाए,देश में सामाजिक समानता को लेकर संविधान में अश्पृश्यता उन्मूलन कानून की व्यवस्था की गई व आर्थिक असमानता को समाप्त करने के लिए अस्थाई आरक्षण की व्यवस्था की गई और सभी जातीय व धर्म को समानता का अधिकार दिया गया। पर आज की स्थिति का आंकलन करें तो जो हमे संविधान में अधिकार समानता,स्वतंत्रता,का अधिकार मिला है वह हमसे छीना जा रहा है और हमे जातीय,धर्म के आधार पर बांटकर हमे मूल समस्याओं जैसे गरीबी महंगाई व बेरोजगारी जैसे मूल समस्याओं पर कोई चर्चा नही की जा रही है। इन सब मुद्दों और देश व युवाओं के भविष्य के लिये हमें संगठित होना होगा और मंहगाई, बेरोजगारी व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना होगा। कार्यक्रम में प्रतिक्षा, सुषमा, जगदीश, सोनू, रमेश, विकास, प्रिती, साधना, रंजना, अनामिका, अनीता व लोक चेतना समिति से शीला सरिता की भागीदारी रही।

*भारतीय जनता पार्टी,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेता  व सुप्रसिद्ध समाजसेवी भाई पुष्पेन्द्र सिंह जी की तरफ़ से मछलीशहर-जौनपुर की महान जनता को नव वर्ष-2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @PushpendraBJPUP #HappyNewYear2023*
Ad

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network* Ad
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ