समाजसेवी दीपक यादव के निधन से बागपत में शोक की लहर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक जगत से जुड़ी सैकड़ो जानी-मानी हस्तियों ने दी दीपक यादव को श्रद्धांजलि 

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश। बागपत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी दीपक यादव का बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हदयगति रूकने से देहांत हो गया। वह लगभग 50 वर्ष के थे। दीपक यादव के निधन की खबर पहुॅंचते ही जनपद बागपत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 


दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पहले उनके बागपत-मेरठ रोड़ स्थित यादव फार्म हाउस पर लाया गया, जहॉं पर लोगों ने उनके अन्तिम दर्शन किये। इसके उपरान्त उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गौना ले जाया गया। उनके अन्तिम दर्शन करने के लिए गौना गांव में हजारों लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका अन्तिम संस्कार उनके पिता की समाधि के बराबर में किया गया। उनके बेटे अर्व यादव द्वारा उनको मुखाग्नि दी गयी।


दीपक यादव के अन्तिम संस्कार में दीपक यादव के बड़े भाई रामवीर यादव, एथलैटिक्स एसोसिएशन गाजियाबाद के सेक्रेटरी व उनके साले सत्य यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, बदायूं की जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र यादव, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ कुलदीप उज्जवल, सपा महिला सभा की बागपत जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव, समाजसेवी अंकुर यादव खेकड़ा, विपिन माहेश्वरी ललियाना, रोहित यादव गौना, यश यादव, युवा भाजपा नेता विकल शर्मा, अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव, राजेन्द्र यादव खेकड़ा, रोहित यादव श्री कृष्णा इंजीनियर कॉलिज सिंघावली अहीर, यादव महासभा के बागपत जिलाध्यक्ष महीपाल यादव, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक व शैक्षिक जगत से जुड़ी अनेकों हस्तियां शामिल हुई।


*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें