देवेन भारती सहित चार को राष्ट्रपति पुलिस पदक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • महाराष्ट्र के 74 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक

मुंबई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्रपति पुलिस पद की घोषणा की गई। महाराष्ट्र के 74 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित चार पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिले हैं। इसके अलावा 31 लोगों को पुलिस शौर्य पदक तथा 39 को पुलिस पदक से नवाजा गया है।


प्रदेश के चार अधिकारियों को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के चार अधिकारियों को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले चार पुलिस अधिकारियों में मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनूप कुमार सिंह, मुंबई के पुलिस उप-निरीक्षक (वरिष्ठ खुफिया अधिकारी, राज्य खुफिया विभाग, मुंबई) संभाजी देशमुख और ठाणे के पुलिस उपनिरीक्षक दीपक जाधव शामिल हैं। 31 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

देशभर के विभिन्न राज्यों के कुल 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देने की घोषणा की गई। 140 लोगों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 93 लोगों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 668 लोगों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 40 वीरता पुरस्कारों में से सबसे अधिक पुरस्कार 80 जवानों को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में काम करने के लिए दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कार्यरत 45 जवानों को सम्मानित किया जाएगा।


*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें