जौनपुर: दुराचार का आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। बनुआडीह तिराहे के पास से गुरूवार की भोर पुलिस ने दुराचार के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को तीन युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए। युवती के स्वजनों के द्वारा थाने में तीन आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने युवती को मुंबई शहर से बरामद कर लिया था। आरोपितों की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। मुखिबर की सूचना पर उक्त तिराहे से आरोपित शेरापट्टी गांव निवासी धर्मेन्द्र वि·ाकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent