गणतंत्र दिवस पर मुशायरे का आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। राज्य सरकार के अल्पसंख्यक विकास विभाग के अधीन महाराष्ट्र राज्य उर्दू साहित्य अकादमी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम 6 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर ग्यारहवां अखिल भारतीय मुशायरा जश्न-ए-हिंदुस्तान का आयोजन किया है। मुशायरे में देश भर के 17 नामी शायर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश सभी के लिए खुला है।
वसीम बरेलवी, कलीम समर, मदन मोहन दानिश, शारिख कैफी, रणजीत चौहान, हामिद इकबाल सिद्दीकी, शाहिद लतीफ, कैसर खालिद, कमर सिद्दीकी, डॉ. जाकिर खान जाकिर, समीर सावंत, डॉ. प्रज्ञा विकास, महशर फैजाबादी, नजर बिजनौरी, उबैद आजम आजमी मुशायरा करेंगे। अतहर शकील सूत्र संचालन करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ साहित्य क्षेत्र के कई उल्लेखनीय लोग इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं। वर्ष 2013 से हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर गेटवे ऑफ इंडिया पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले में आयोजित मुशायरा कार्यक्रम की तर्ज पर मुंबई में गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। देश भर के नामी शायर इन मुशायरों में उर्दू साहित्य, शेरोशायरी पेश करते हैं।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |