नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर,जौनपुर। विकास खंड धर्मापुर के सेवईनाला निवासी पहलवान लक्ष्मण यादव ने तेलंगाना में आयोजित हिंद केशरी एवं 51वीं नेशनल चैंपियनिशप कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। पदक प्राप्त कर उन्होंने प्रदेश के साथ ही जनपद का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कुमारी जया वि·ाकर्मा व तृप्ति सिंह ने अपने भार वर्ग में रजत पदक तथा तनु एवं सोनम ने कांस्य पदक जीता। हिन्द केशरी महिला वर्ग में प्रदेश की अंजलि ने तीसरा स्थान व हिंद केशरी पुरु ष वर्ग में गोपाल ने अंतिम आठ में अपना स्थान प्राप्त किया। इस भारतीय पद्धति कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की कुश्ती टीम एशिया चैंपियन रामाश्रय यादव के नेतृत्व में तेलंगाना गयी हुई थी। जिसमें जौनपुर जनपद से राष्ट्रीय पहलवान सेना एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भारतीय पद्धित के महासचिव लालजी यादव और शिक्षाविद डा. बृजेश कुमार यदुवंशी भी रहे।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|