जौनपुर: असहायों, निर्बलों की सहायता सबसे बड़ा धर्म है:डॉ.अंकिता | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: असहायों, निर्बलों की सहायता सबसे बड़ा धर्म है:डॉ.अंकिता | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर पत्रकार संघ ने किया कंबल का वितरण

जौनपुर। असहायों व निर्बलों की सहायता सबसे बड़ा धर्म है। पत्रकार स्वतंत्र रूप से जीवन निर्वाह करते हुए समाज की सेवा करता है। उक्त विचार आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकित राज ने जिले के पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि गर्मी, सर्दी और बरसात की परवाह न करते हुए पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को स्वच्छ भोजन एंव स्वच्छ पानी, व्यायाम तथा आराम करने के साथ पढ़ाई के लिये प्रेरित किया। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अपनी शिक्षा पूरी करने वाली गुजरात की एक महिला का उदाहरण भी दिया। अध्यक्षीय संबोधन में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ समाज सेवा का कार्य भी करता है जो सराहनीय है। अतिथियों का अभिवादन संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम और संचालन महामंत्री मधुकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में लोगों को कंबल वितरित किया गया। उक्त अवसर पर समाजसेवी प्रदीप सिंह, भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिवा सिंह, जेड हुसैन (बाबू), भारतेन्दु मिश्र, रामदयाल द्विवेदी, राजमूर्ति शर्मा, देवी सिंह, राजेश मौर्य, डॉ. मनोज वत्स, अरविंद सिंह, बेहोश जौनपुरी, विनोद वि·ाकर्मा, रिंकू सिंह, स्वतंत्रत आदि मौजूद रहे।

*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ